Hindi NewsLocalDelhi ncrNeighbor Misbehaves With A Five year old ChildAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकुकर्म: पांच साल के बच्चे से पड़ोसी ने किया कुकर्मनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोपांच साल के बच्चे से कुकर्म किया गया। बच्चा घर के पास दुकान से चिप्स खरीदने के लिए गया था। लौटते वक्त पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। बच्चे की मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा परिवार के साथ सीलमपुर इलाके के ई-ब्लॉक में रहता है। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं।दो भाई बड़े हैं, जिनकी उम्र नौ और आठ साल है, जबकि छोटा भाई तीन साल का है। शाम को पांच साल का बच्चा चिप्स खरीदने के लिए जिद करने लगा। वह 10 रुपये लेकर पास की दुकान पर चिप्स खरीदने गया। जो एक घंटे तक नहीं लौटा। बाद में वह रोते हुए घर पहुंचा। उसकी हालत ठीक नहीं थी।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:22 UTC