Coronavirus से निपटने के लिए गोवा सरकार बनाएगी विशेष कार्य बल, राज्य में आने वाले लोगों पर होगी कड़ी नजरपणजी, पीटीआइ। गोवा सरकार ने पर्यटन राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की निगरानी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को कहा कि भारत से बाहर वायरस प्रभावित क्षेत्रों से गोवा पहुंचने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।राणे ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने गोवा में कोरोना वायरस के किसी भी मामले की निगरानी के लिए एक विशेष कार्य बल बनाने के निर्देश दिए हैं। वायरस प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों सहित सभी गतिविधियों की बारीकी से निगरानी की जाएगी और राज्य के मुख्य सचिव को सूचित किया जाएगा।'भारत में अभी तक कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि नहींउन्होंने कहा कि कार्य बल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार काम करेगा। बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, चीन से लौटे कई लोगों को निगरानी में रखा गया है। देश के कई हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। इन एयरपोर्ट में नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि शामिल हैं।चीन में बीमारी का प्रकोपचीन में बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को एक रिपोर्ट के अनुसार 2,744 मामलों की पुष्टि हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया। बता दें कि चीन के वुहान शहर से यह वायरस फैलना शुरू हुआ। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और नेपाल समेत कई देशोंं में इसके मामले सामने आए हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश में वायरस फैलने का डरनेपाल में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से गोरखपुर में, नेपाल से निकटता और सीमा पर भारी अवागमन के कारण इस वायरस फैलने का डर बना हुआ है।'मिशन सेव इन इंडिया' के लिए डॉक्टर-कैंपेनर आरएन सिंह ने कहा कि यह वायरस काफी घातक है और पहले ही कई देशों में इसके चलते मौत हो चुकी है। नेपाल से भी एक मामला सामने आया है। हम नेपाल के साथ 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा साझा करते हैं।भारत-नेपाल सीमा पर स्वास्थ्य जांच-चौकियां स्थापित की जानी चाहिएआरएन सिंह ने कहा कि देश में वायरस के प्रवेश की जांच के लिए भारत-नेपाल सीमा पर प्रवेश बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच-चौकियां स्थापित की जानी चाहिए। वायरस की जांच हवाई अड्डे पर शुरू हो चुकी है, लेकिन दोनों देशों के बीच खुली सीमा पर भी नजर रखी जानी चाहिए।यह भी पढ़ें: चीन के जिस शहर में फैला कोरोना वायरस, वहां की मार्केट में मिलते हैं अजीबोगरीब जंगली जानवरयह भी पढ़ें: Coronavirus: चीन में भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने की सलाह, अबतक 80 की मौत, 2300 संक्रमितPosted By: Taniskडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 27, 2020 04:14 UTC