Share Market: शुरुआती कारोबार में गिरावट का दौर, सेंसेक्स 250 और निफ्टी 75 अंक नीचेनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 102.51 अंक की गिरावट के साथ 41,510.68 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 41,360.25 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 51.15 अंक की गिरावट के साथ 12,197.10 पर खुला है। खबर लिखने तक यह न्यूनतम 12,154.60 अंकों तक गया।सेंसेक्स सोमवार सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 267.30 अंकों की गिरावट के साथ 41,345.89 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 74.35 अंक की गिरावट के साथ 12,173.90 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 44 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।इन शेयरों में दिख रही तेजीशुरुआती कारोबार में आज सप्ताह के पहले दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से UPL, ICICI BANK, CIPLA, IOC और YES BANK के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दी।इन शेयरों में दिख रही गिरावटशुरुआती कारोबार में आज सप्ताह के पहले दिन निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से JSW STEEL, VEDANTA LIMITED, HINDALCO, TATA STEEL और TATA MOTORS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।भारतीय रुपया और क्रूड ऑयलभारतीय रुपया आज सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला है। रुपया आज एक डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट 71.51 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 71.33 पर बंद हुआ था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो सोमवार सुबह क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई 2.29 फीसद की गिरावट के साथ 52.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।Posted By: Pawan Jayaswalडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 27, 2020 04:08 UTC