Coronavirus: राजस्थान और बिहार में कोरोना वायरस के संदिग्ध, चीन से आए छात्र अस्पताल में भर्ती - News Summed Up

Coronavirus: राजस्थान और बिहार में कोरोना वायरस के संदिग्ध, चीन से आए छात्र अस्पताल में भर्ती


Coronavirus: राजस्थान और बिहार में कोरोना वायरस के संदिग्ध, चीन से आए छात्र अस्पताल में भर्तीजयपुर, एएनआइ। चीन में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के ज्यादातर देश अलर्ट पर हैं। चीन से भारत आने वाले संदिग्ध लोगों की एयरपोर्ट पर ही जांच की जा रही है। रविवार को राजस्थान के बाद बिहार में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। बीमारी का लक्षण मिलने के बाद संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चीन में एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद मरीज भारत लौटा है। राजस्थान के स्वास्थय मंत्री रघु शर्मा ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया है कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में तुरंत शिफ्ट किया जाए और परिवार के सदस्यों की जांच भी की जाए। कोरोना वायरस के संदिग्ध छात्र के नमूनों को पुणे की नेशनल वायरोलॉजी लेबोरेटरी में भेजने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।बीहर में भी संदिग्ध मामलाराजस्थान के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध की पड़चान हुई है। चीन से लौटी एक लड़की को पटना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छपरा की रहने वाली लड़की कुछ ही दिन पहले ही चीन से लौटी है। कैरोनो वायरस के समान लक्षण दिखने के बाद उसे छपरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उसका पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।मुंबई में हुई संदिग्धों की जांचस्वास्थ्य मंत्रालय ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं। इससे पहेल मुंबई में भी चीन से लौटे कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई थी।केरल में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंगपिछले दिनों सऊदी अरब के अस्पताल में काम करने वाली करीब 100 भारतीय नर्सो की जांच की गई। केरल की रहने वाली एक नर्स में कोरोना वायरस से मिलता जुलता लक्षण पाया गया। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रभावित नर्स का असीर नेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।29 हजार 707 यात्रियों की अब तक जांचकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 137 विमानों के कुल 29 हजार 707 यात्रियों की अब तक जांच की जा चुकी है। चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोची, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता हवाई अड्डों पर लोगों की लगातार थर्मल जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के बाद सात भारतीय हवाई अड्डों पर हांगकांग सहित चीन से आने वाले यात्रियों की थर्मल जांच शुरू की थी।चीन में 80 लोगों की मौतबता दें कि चीन में घातक कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया है। सोमवार को इसके 2,744 मामलों की पुष्टि हुई है। दूसरे देशों में भी इसके कई मामले सामने आए हैं। थाईलैंड में 7, जापान में 3, कोरिया गणराज्य में 3, संयुक्त राज्य अमेरिका में 3, वियतनाम में 2, सिंगापुर में 4, मलेशिया में 3, नेपाल में 1, फ्रांस में 3 और ऑस्ट्रेलिया में 4 मामलों की पुष्टि की गई है।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 27, 2020 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */