एर्नाकुलम में जर्नलिस्ट हिदी सादिया ने रविवार को अथर्व मोहन के साथ शादी कीहिदी ने कैराली टीवी जर्नलिस्ट के रूप में पिछले साल 31 जनवरी को कॅरियर की शुरुआत की थीDainik Bhaskar Jan 27, 2020, 11:43 AM ISTएर्नाकुलम. देश की पहली ट्रांसवुमन जर्नलिस्ट हिदी सादिया ने रविवार को एर्नाकुलम के कारायोग्यम में अथर्व मोहन के साथ शादी कर ली। राज्य में ट्रांसजेंडर द्वारा शादी करने का यह चौथा मामला है। राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर की शादी के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट का प्रावधान किया है। हिदी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की रिपोर्टिंग कर सुखियों में आई थीं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिदी सादिया ट्रांसजेंडर और मेकअप आर्टिस्ट रेंजु रंजी की रिश्ते में बेटी हैं। उधर, अथर्व मोहन को भी ट्रांसजेंडर कपल ईशान के. शान और सूर्या ने गोद लिया था। शादी में शामिल ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों सहित अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और बधाईयां दीं।Kerala: Heidi Saadiya, the first transwoman journalist tied knot with Atharv Mohan in Ernakulam today. This is the fourth transgender marriage in the state under the Special Marriage Act. pic.twitter.com/dfzhzXbKic — ANI (@ANI) January 26, 2020हिदी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पोस्टग्रेजुएशन किया हैहिदी ने मलयालम भाषा के कैराली न्यूज चैनल से अपने कॅरियर की शुरुआत पिछले साल 31 जनवरी को जर्नलिस्ट के रूप में की थी। वह देश के साथ राज्य की भी पहली ट्रांसजेंडर जर्नलिस्ट हैं। हिदी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की रिपोर्टिंग कर सुखियों में आई थीं। उन्होंने त्रिवेंद्रम इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पोस्टग्रेजुएशन किया है।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 03:33 UTC