Congress told the decision the victory of the farmers, said the defeat of the Modi government's arrogance - News Summed Up

Congress told the decision the victory of the farmers, said the defeat of the Modi government's arrogance


Hindi NewsLocalRajasthanBhilwaraChittorgarhCongress Told The Decision The Victory Of The Farmers, Said The Defeat Of The Modi Government's Arroganceकृषि बिल वापसी किसानों की जीत: कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा-मोदी सरकार का अहंकार और घमंड चूर हुआचित्तौड़गढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंककृषि बिल वापसी पर जिला कांग्रेस बैठक लेते हुए।केंद्र सरकार के कृषि बिलों को वापस लेने के फैसले को कांग्रेस ने किसानों के साथ-साथ पार्टी की जीत बताया। एआईसीसी सदस्य और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा किसानों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने फैसले को मोदी सरकार के अहंकार और घमंड की हार बताया। पूर्व विधायक जाड़ावत ने कहा कि पहली बार ऐसा होगा जब प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता गिरी होगी। 2014 में किसानों का भरोसा जीतकर ही भाजपा आगे बढ़ी थी। आज किसानों का भरोसा तोड़ने पर हार मिली है। उन्होंने कहा कि 27 विधानसभाओं में केवल 6 सीटों पर ही भाजपा को जीत मिली है। हर जगह से किसानों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।मोदी सरकार के दिये गए गहरे घाव अभी भर नहीं सकतेउन्होंने कहा कि किसानों के जमीन हड़पने का मोदी सरकार का सपना चूर हो गया है। राजस्थान की गहलोत सरकार ने यहां के किसानों को पहले से ही भय मुक्त रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अदूरदर्शिता के कारण देश को नोटबंदी, जीएसटी बिल, महंगाई जैसे कई चीजों से जूझना पड़ रहा है। आम आदमी की कमर टूट चुकी है। भाजपा के मंत्रियों की ओर से दिए गए गहरे घाव अभी भर नहीं सकते।


Source: Dainik Bhaskar November 20, 2021 23:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */