दो दिन बाद गिर सकता है 3 डिग्री तक तापमान, दक्षिण भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार - News Summed Up

दो दिन बाद गिर सकता है 3 डिग्री तक तापमान, दक्षिण भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अरब सागर मेंं लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसकी वजह से कर्नाटक तथा आसपास के इलाकों में चक्रवातीय हलचल नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु तथा पुद्दुचेरी में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी दी है।भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने जा रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मध्य एवं पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद भारत के इन राज्यों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा देश के शेष भागों में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।


Source: Dainik Jagran November 20, 2021 22:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */