Congress के स्टार उम्मीदवारों के खिलाफ BJP के सुपरस्टार, पार्टी ऐसे बना रही घेराबंदी की योजना - News Summed Up

Congress के स्टार उम्मीदवारों के खिलाफ BJP के सुपरस्टार, पार्टी ऐसे बना रही घेराबंदी की योजना


चंडीगढ़ [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं व मौजूदा 17 विधायकों की घेरेबंदी के लिए खास रणनीति तैयार की है। भाजपा की योजना कांग्रेस के भारी-भरकम उम्मीदवारों के सामने दमदार प्रत्याशी उतारने की है। भाजपा जहां सभी मौजूदा 17 विधायकों के विरुद्ध जीतने वाले प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी, वहीं दूसरे दलों से आए ऐसे विधायकों को भी टिकट दिए जाएंगे, जो जीतने की स्थिति में होंगे। भाजपा ने अधिकतर उन्हीं विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल किया है, जिन्हें चुनावी रण में उतारने की संभावना है।हरियाणा में 10 इनेलो, चार निर्दलीय, एक बसपा और एक अकाली दल विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैैं। इनमें अधिकतर सीटें वह हैैं, जहां भाजपा कमजोर स्थिति में थी। इनेलो के हथीन से विधायक केहर सिंह रावत, रानियां से रामचंद्र कांबोज, नूंह से जाकिर हुसैन, सिरसा से मक्खन लाल सिंगला, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, फरीदाबाद एनआइटी से नगेंद्र भड़ाना, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया से प्रो. सैलजा की पसंद को तरजीह, कबीरपंथी मैदान मेंनीलोखेड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कु. सैलजा की पसंद राजेंद्र बल्ला को टिकट दिया जा सकता है। यहां भाजपा के मौजूदा विधायक भगवान दास कबीरपंथी का टिकट तय है। सुभाष चंद्र भी यहां से टिकट मांग रहे हैैं, लेकिन पार्टी के पास कबीरपंथी का टिकट काटने की कोई ठोस वजह नहीं है।कांग्रेस के कई बड़े चेहरे नहीं लडऩा चाहते विधानसभा चुनावहरियाणा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे इस बार चुनाव से परहेज कर सकते हैैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार से या तो स्वयं हुड्डा अथवा उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन अजय यादव, सावित्री जिंदल, रेणुका बिश्नोई, नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता समेत कई बड़े चेहरों के चुनाव लडऩे की संभावना नहीं है। इंद्री में कांग्रेस पूर्व विधायक राकेश कांबोज को भाजपा सरकार में मंत्री कर्ण देव कांबोज के खिलाफ उतारने की तैयारी में है। भाजपा में यहां से चंद्र प्रकाश कथूरिया भी टिकट मांग रहे हैैं। हरियाणा कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष कु. बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता के टिकट पर भी संकट मंडरा गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत समेत अधिकतर सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी को टिकट देने का हवाला दे रहे हैं। उनकी दलील है कि बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से सांसद हैं। प्रेमलता के हक में हालांकि मौजूदा विधायक का टैग लगा है, लेकिन किसी तरह के विवाद से बचने के लिए पार्टी ने प्रेमलता की टिकट का निर्णय हाईकमान पर छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि प्रेमलता का टिकट भी कटने की पूरी संभावना है।भाजपा ने 16 सुधारक (बागी) विधायकों में से आधों से ज्यादा के टिकट काटने का निर्णय लिया है। उन सुधारक विधायकों के टिकट नहीं काटे जा रहे, जो पार्टी के समझाने पर बगावत के कुछ दिन बाद ही सीएम खेमे में लौट आए थे। वहीं जिन्होंने बगावत जारी रखी, उनके टिकटों पर कैंची चल चुकी है। इनमें सबसे पहला नाम गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल और दूसरा नाम रेवाड़ी के विधायक रणधीर कापड़ीवास का है। पटौदी की विधायक बिमला, पानीपत शहरी की विधायक रोहिता रेवड़ी, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, मुलाना की विधायक संतोष सारवान, उचाना की विधायक प्रेमलता, बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र श्योराण मांढ़ी की टिकट पूरी तरह से खतरे में है।जिन विधायकों की टिकट पर खतरा फिफ्टी-फिफ्टी है, उनमें कोसली के विधायक विक्रम यादव, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक के नाम शामिल हैं। विक्रम यादव पर राव इंद्रजीत के नाम की मुहर है, लेकिन इस बार राव उनका नाम कटवाना चाहते हैं मगर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना आशीर्वाद दे दिया है। लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर वाल्मीकि और कालका की विधायक लतिका शर्मा कोपभाजन से बच गए हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को बैठक हो रही है, जिसमें टिकटों पर सहमति के बाद सोमवार को घोषणा हो सकती है।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Kamlesh Bhattअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 29, 2019 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */