Chhindwara News: पीएम में खुलासा पानी में डूबने से नहीं हुई युवक की मौत - News Summed Up

Chhindwara News: पीएम में खुलासा पानी में डूबने से नहीं हुई युवक की मौत


Chhindwara News: धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के झिरलिंगा बाइपास पर बीते मंगलवार को कुएं में मेघासिवनी निवासी 25 वर्षीय प्रकाश पिता रामाधार सरेयाम का शव मिला था। पीएम में खुलासा हुआ है कि युवक की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई है। अब यह स्पष्ट है कि युवक की मृत्यु के बाद अज्ञात आरोपियों ने शव कुएं मंे फेंका था। पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि प्रकाश सरेयाम बीती 11 फरवरी को घर से छिंदवाड़ा जाने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 17 फरवरी को झिरलिंगा बाइपास पर क्षतिग्रस्त हालत में बाइक और प्रकाश के कपड़े मिले थे। तलाश के दौरान सौ मीटर दूरी पर एक खेत के कुएं में प्रकाश का शव मिला है। पीएम में खुलासा हुआ है कि पानी में डूबने से युवक की मौत नहीं हुई है, हालांकि मृतक के सिर पर चोट के निशान मिला था। डॉक्टर्स उक्त चोट एक्सीडंेटल बता रहे है। पीएम रिपोर्ट के बाद मामला और उलझ गया है। पुलिस संदेह के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को संदेहास्पद मानकर जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 17:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */