खास बातें दीपिका पादुकोण की छपाक का दूसरे हफ्ते रहा धीमा प्रदर्शन सामाजिक मुद्दे पर आधारित होने के बाद भी फिल्म नहीं दिखा पाई जलवा विदेशों में भी जारी है दीपिका पादुकोण की फिल्म का प्रदर्शनChhapaak Box Office Collection Day 14: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं, लेकिन दो हफ्तों में भी फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. इसकी सुस्त पड़ती कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण की शानदार एक्टिंग भी बॉक्स ऑफिस पर अपना करिश्मा नहीं दिखा पाई है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म छपाक ने विदेशों में भी अपना जलवा दिखाने की पूरी कोशिश की है. 'छपाक' ने पहले दिन 4.77 करोड़, दूसरे दिन 6.90 करोड़, तीसरे दिन 7.35 करोड़, चौथे दिन 2.35 करोड़, पांचवें दिन 2.55 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़ रुपये, सातवें दिन 1.50 करोड़ रुपये, आठवें 95 लाख, नौंवें दिन 1.40 करोड़, दसवें दिन 1.75 करोड़ और 11वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. डांस ठसाठस लेकिन कहानी फुस्स, वरुण-श्रद्धा के सामने फीके रह गए बाकी किरदारबता दें कि छपाक (Chhapaak)' की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की है.
Source: NDTV January 24, 2020 01:41 UTC