तान्हाजी के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन की फिल्म ने बीते गुरुवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में अजय देवगन की फिल्म 14 दिनों में ही 197 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 8 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़ और बुधवार को 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanhaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं.
Source: NDTV January 24, 2020 01:18 UTC