Hindi NewsLocalMpIndoreIndore Girl Suicide | Canada IT Professional Found Hangingइंदौर में युवती ने घर में लगाई फांसी: कमरे में भाई ने फंदे पर देखा शव, कनाडा में आईटी सेक्टर में करती थी जॉबइंदौर 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकइंदौर के एमआईजी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवती का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार एलआईजी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय आकांक्षा पुत्री अशोक डेमला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह भाई वात्सल्य ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली।कनाडा में आईटी सेक्टर में करती थी काम परिवार के मुताबिक आकांक्षा कनाडा में आईटी सेक्टर में नौकरी करती थी। कुछ महीने पहले ही वह इंदौर लौटी थी। उसके पिता फॉरेस्ट विभाग से रिटायर्ड हैं।पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।युवक की उपचार के दौरान मौत इधर, छत्रीपुरा क्षेत्र के बालदा कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय गोलू पुत्र चंद्रशेखर की बुधवार को एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।परिवार के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते तीन दिन पहले उसने एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।फर्नीचर का काम करता था युवक गोलू अविवाहित था और फर्नीचर का काम करता था। परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।.
Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 15:17 UTC