CBSE Class 12th result declared : मथुरा की श्रेया गर्ग 98.4 अंकों के साथ ब्रज मंडल की टॉपर - News Summed Up

CBSE Class 12th result declared : मथुरा की श्रेया गर्ग 98.4 अंकों के साथ ब्रज मंडल की टॉपर


CBSE Class 12th result declared : मथुरा की श्रेया गर्ग 98.4 अंकों के साथ ब्रज मंडल की टॉपरआगरा, जेएनएन। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। आगरा मंडल में भी परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है लेकिन टॉप 10 की सूची में जगह बनाने में यहां का एक भी छात्र सफल नहीं हो सका है। हालांकि जिलेवार परीक्षा परिणाम फीसद बेहतर रहा है।एटा के सेंट पॉल्‍स स्‍कूल के छात्र अंकित गुप्‍ता ने 96.6 फीसद अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वहीं टयूलिप स्‍कूल प्रखर शाक्‍य ने गणित में 100 फीसद एवं लोकमनदास पब्लिक स्‍कूल के प्रांजल शर्मा ने 99 फीसद अंक प्राप्‍त किये हैं।आगरा जिले में सिंपकिंस स्‍कूल की काजल अग्रवाल ने 98 फीसद अंकों के साथ टॉप किया है। मलपुरा थाना के अकोला स्थित एसजी पब्लिक स्‍कूल के छात्र कृष्‍णा कुमार ने 96.4 फीसद अंक प्राप्‍त किये हैं। कृष्‍णा ने अभी आइआइटी मेन्‍स पास किया है। फिलहाल भोपाल में एनडीए की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता श्‍याम बाबू आर्मी में नायब सूबेदार हैं।मथुरा के रतनलाल फूल कटोरी विद्यालय की कॉमर्स की छात्रा श्रेया गर्ग ने 98.4 फीसद अंक प्राप्‍त कर जिला टॉप किया है।फीरोजाबाद जिले के अंशुल यादव ने 97. 8 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। अंशुल दि एशियन स्कूल के छात्र हैं। जिले में 97.6 फीसद अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले इंदिरा मेमोरियल सेकेंड्री स्कूल सिरसागंज के छात्र कुशाग्र प्रताप हैं।मैनपुरी में सुदिति ग्लोबल अकेडमी के अभिनव दुबे ने 96.8 फीसद अंकों से जिला टॉप किया है।कासगंज के सेंट जोसेफ स्कूल के विकास वाष्र्णेय ने 95 फीसद अंक के साथ जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 94.6 फीसद अंकों के साथ जेपी स्कूल की श्रेया माहेश्वरी रहीं। तीसरे स्थान पर 94. 2 फीसद अंकों के साथ प्रणव रहे।Posted By: Tanu Gupta


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 09:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */