CBSE 10वीं में कौन मारेगा बाजी, परिणाम आज हो सकते हैं घोषित - News Summed Up

CBSE 10वीं में कौन मारेगा बाजी, परिणाम आज हो सकते हैं घोषित


नई दिल्ली, जेएनएन। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 5 मई को घोषित हो सकते हैैं। फिलहाल बोर्ड ने अभी परिणाम की तारीख और समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कक्षा 12वीं के परिणाम अचानक जारी होने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि कक्षा 10वीं के परिणाम 5 मई को घोषित किए जा सकते हैं।सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा अगले हफ्ते करेगा।वहीं उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों से निवेदन किया है कि परिणाम की तारीख का अनुमान लगाना बंद करें।12वीं के परिणाम आने से पहले बोर्ड अधिकारियों का कहना था कि परिणाम मई के दूसरे-तीसरे हफ्ते में घोषित कर दिए जाएंगे, लेकिन 2 मई को 12वीं के परिणाम अचानक जारी कर बोर्ड ने सभी छात्रों को चौंका कर रख दिया था।पिछले साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम जारी होने के 1 दिन पहले परिणाम की तारीख की घोषणा की थी। इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 29 मार्च तक आयोजित की गई थी. इस साल परीक्षा में कुल 31,14,831 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें 18,27,472 छात्र कक्षा 10 और 12,87,359 छात्र कक्षा 12 के थे. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी और 29 मार्च तक चली थी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Bhupendra Singh


Source: Dainik Jagran May 05, 2019 01:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */