समाचार एजेंसी ने अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि अभिनंदन हाल ही में एक बार फिर से अपनी सेवा में लौटे हैं. वीडियो में न सिर्फ सभी सेल्फी लेते दिख रहे हैं, बल्कि भारतीय सेना के जवान भारत माता की जय के नारे लगाते भी दिख रहे हैं. अभिनंदन के साथ फोटो खिंचाने का क्रेज इस कहर है कि कई बार अभिनंदन को रोकना पड़ता है कि हो गया. जिसके दो दिन बाद भारत के साथ-साथ वैश्विक दबाव के बीच पाकिस्तान को अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था.
Source: NDTV May 05, 2019 01:30 UTC