खास बातें CAA के खिलाफ कई राज्यों की यात्रा पर हैं यशवंत सिन्हा जयपुर में बोले- मुद्दों से ध्यान भटका रही मोदी सरकार 'देश की जनता समझदार, परिणाम देने में देर नहीं लगाती'पूर्व केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) गुरुवार को जयपुर में थे. यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi Govt) पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वह ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान बांटने का काम कर रही है. यहां संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा, 'केंद्र सरकार ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान बांटने का काम कर रही है लेकिन ध्यान कुछ समय के लिए ही भटकता है. BJP नेता और सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- मेरा PM के लिए संदेश, अगर आप नेताजी की उपेक्षा करते हैं तो...सिन्हा ने कहा कि देश पहले से ही अनेक समस्याओं से जूझ रहा है. केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बिना किसी जाति, धर्म व भेदभाव के कार्य कर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं.
Source: NDTV January 24, 2020 02:48 UTC