नागरिकता संशोधन कानून का विरोध मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा किया जा रहा है. भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े कार्यकर्ता इस मुद्दे पर दुविधा में नजर आ रहे हैं, कि वे पार्टी का साथ दें या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ खड़े रहें. इसी कड़ी में इंदौर में भाजपा के मंडल और मोर्चे से जुड़े विभिन्न पदों पर काम करने वाले लगभग 90 सदस्यों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है. इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएए के जरिए देश को धार्मिक आधार पर बांटने का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है. हालांकि भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने किसी अन्य पार्टी का साथ देने से फिलहाल इनकार कर दिया है.
Source: NDTV January 24, 2020 08:03 UTC