स्टॉकहोम, तीन मई (एएफपी) स्कैंडिनेवियाई देशों की विमानन कंपनी एसएएस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सप्ताह भर से पायलटों की चल रही हड़ताल को समाप्त करने के लिये करार किया है। पायलटों की इस हड़ताल के कारण चार हजार से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 3,80,000 से अधिक यात्री फंसे रह गये। कंपनी के मुख्य कार्यकारी रिकार्ड गुस्ताफसन ने यहा एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे आप सभी उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि अब हम इस विवाद को पीछे छोड़ सकते हैं।’’ उन्होंने शीघ्र ही सामान्य परिचालन शुरू करने की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रबंध करने में 24 घंटे का समय लग सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी कई सारे विमान हैं तथा चालक दल के कई सारे सदस्य हैं जो अभी अपनी सही जगह पर नहीं हैं।’’ एएफपी सुमन अर्पणाअर्पणा
Source: Navbharat Times May 03, 2019 07:18 UTC