Business News: सोने का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत चढ़ा - gold futures up 016 percent - News Summed Up

Business News: सोने का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत चढ़ा - gold futures up 016 percent


नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) घरेलू एवं वैश्विक जिंस बाजारों में मजबूत रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.16 प्रतिशत चढ़कर 31,779 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 50 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 9,741 लॉट के लिये कारोबार हुआ। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के नये सिरे से तेज होता देख निवेशकों ने सोने में निवेश बढ़ा दिया है। इससे दुनियाभर के बाजारों में सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं अगस्त महीने की डिलीवरी के लिये सोना 39 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 31,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 3,317 लॉट के लिये कारोबार हुआ।


Source: Navbharat Times May 08, 2019 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */