Business News: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक मजबूत - sensex stronger than 100 points in early trading - News Summed Up

Business News: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक मजबूत - sensex stronger than 100 points in early trading


मुंबई, तीन मई (भाषा) कच्चे तेल में नरमी, जारी विदेशी निवेश तथा बैंकिंग एवं वाहन शेयरों में तेजी से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 107.81 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,089.24 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 22.45 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,747.20 अंक पर रहा। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 50.12 अंक गिरकर 38,981.43 अंक पर और निफ्टी 23.40 अंक गिरकर 11,724.75 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक और रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.46 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। इनसे इतर एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, वेदांता, इंडसइंड बैंक और येस बैंक के शेयर 2.45 प्रतिशत तक गिरावट में रहे। कारोबारियों के अनुसार, वाहन एवं बैंकिंग कंपनियों में सुधार से घरेलू बाजार को समर्थन मिला। इनके अलावा जारी विदेशी निवेश तथा कच्चा तेल में नरमी से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला। इस बीच ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.47 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 597.54 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 791.69 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।


Source: Navbharat Times May 03, 2019 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */