Business News: कारोबारी गठबंधन - (A) - business alliance - (a) - News Summed Up

Business News: कारोबारी गठबंधन - (A) - business alliance - (a)


'गठबंधन की सरकारें अर्थव्यवस्था के लिए बुरी नहीं''हम सभी में प्रगति एवं वृद्धि का कीड़ा समा गया है। अगर गठबंधन की सरकार आती है तो वह भी इन्हीं रास्तों पर चलेगी और वह हम लोगों के लिए लाभदायक है।'- आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह के चेयरमैन' कोई गठबंधन अगर मजबूती से जुड़ा हुआ है तो हम अच्छा कर सकते हैं।'- आदि गोदरेज, चेयरमैन, गोदरेज समूहबिजनेस डेस्क, मुंबईभारतीय कॉरपोरेट जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों का मानना है कि गठबंधन की सरकारों का अर्थव्यवस्था के लिए बुरा होने वाली धारणा गलत है। सोमवार को यहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद कई उद्योगपतियों ने यह बातें कहीं। दक्षिण मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट देने के बाद महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की राय ऐसी प्रतीत हुई कि गठबंधन की सरकारों से डरने की कोई जरूरत नहीं। जेएसडब्ल्यू का नेतृत्व कर रहे सज्जन जिंदल की राय भी कुछ ऐसी ही दिखी। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा, 'केंद्र में गठबंधन सरकारें रह चुकी हैं और उन्होंने सुशासन दिया है। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मेरी राय में हमारा लोकतंत्र बहुत परिपक्व है और हम गठबंधन सरकारों का सुशासन देख चुके हैं। इसलिए मैं चिंतित नहीं हूं।' जिंदल ने कहा कि औद्योगिक वृद्धि, नौकरी और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र में स्थिर सरकार की जरूरत पर बल दिया जो सतत विकास सुनिश्चित कर सके।- मुकेश अंबानी कर चुके हैं मिलिंद का समर्थनवहीं भारत के सबसे धनी व्यक्ति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सबसे धनी बैंकर उदय कोटक ने मुंबई दक्षिण से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। एचडीएफसी के दीपक पारेख ने कहा कि मतदान के दौरान स्थानीय मुद्दे छाए रहे। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में एक स्थिर सरकार चाहते हैं।---------------------------------------------चुनाव अनिश्चितता से प्रभावित होंगी आर्थिक गतिविधियां : रिपोर्टबिजनेस डेस्क: अर्थव्यवस्था की रफ्तार में बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आई गिरावट का सिलसिला आम चुनाव संबंधी अनिश्चितता की वजह से अभी जारी रहेगा। एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डीएंडबी) की अर्थव्यवस्था पर ताजा रिपोर्ट के अनुसार उपभोग के लिए मांग कमजोर रहने और चुनाव संबंधी अनिश्चितता से देश के औद्योगिक उत्पादन पर असर पड़ेगा। डीएंडबी का अनुमान है कि मार्च, 2019 के दौरान औद्योगिक उत्पादन एक से डेढ़ प्रतिशत कम रहेगा। डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के प्रमुख अर्थशास्त्री अरुण सिंह ने कहा, 'इस बात को लेकर चिंता है कि बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वृद्धि की रफ्तार में जो सुस्ती आई है वह वैश्विक अर्थव्यवस्था के संकेतकों तथा विभिन्न घरेलू मुद्दों की वजह से अभी जारी रहेगी।' सिंह ने कहा कि मुद्रास्फीति का नीचे आना मांग में कमजोरी का एक संकेतक है। फिलहाल चुनाव संबंधी अनिश्चितता से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।


Source: Navbharat Times April 30, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */