Business News: इंदौर में मूंगफली तेल महंगा, सोयाबीन रिफाइंड तेल- में भाव कमी - prices reduction in peanut oil costlier soyabean refined oil in indore - News Summed Up

Business News: इंदौर में मूंगफली तेल महंगा, सोयाबीन रिफाइंड तेल- में भाव कमी - prices reduction in peanut oil costlier soyabean refined oil in indore


इंदौर, 17 मई, (भाषा) स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये (बृहस्पतिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में रायडा 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशुआहार कपास्या खली में 50 रुपये प्रति 60किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। तिलहन: सरसों 3700 से 3750 रायडा 3300 से 3350 सोयाबीन 3800 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1080 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 757 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति 10 किलोग्राम। पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2735 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।


Source: Navbharat Times May 17, 2019 13:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */