Bollywood Celebs Diwali: रवीना टंडन ने मनाई डिजिटल दिवाली, तो रितेश देशमुख ने शेयर किया स्पेशल वीडियोBollywood Celebs Diwali बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी ये दिवाली काफी ख़ास रही। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ भी शेयर किए . नई दिल्ली, जेएनएन।Bollywood Celebs Diwali: इस साल की दिवाली काफी ख़ास रही। पिछले कुछ समय कोरोना वायरस के गम के बीच यह लोगों के दिलों पर कुछ खुशियां लेकर आई। बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी यह काफी ख़ास रही। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ अपने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ भी शेयर किए।रवीन टंडन की डिजिटल दिवालीदिवाली के मौके पर एक्ट्रेस रवीना टंडन शूटिंग पर व्यस्त रहीं। वह डलहौजी में अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने वहीं दिवाली मनाया। इस सेलिब्रेशन में उनके साथ उनके बच्चे रषा और रणबीर मौजूद रहे। दिवाली की छुट्टी पर वह भी अपनी मां के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, उन्होंने पूजन के लिए डिजिटल सहारा लिया। रवीना ने अपने पति और परिवार के साथ वीडियो कॉल पर आरती की। उन्होंने अपने इस पोस्ट में यह सारी बातें बताई।रितेश देशमुख का स्पेशल वीडियोरितेश देशमुख ने दिवाली सेलिब्रेशन का एक स्पेशल वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह अपनी मां की एक साड़ी दिखाते हैं। इसके बाद वीडियो में कट आता है। उसी साड़ी के तीन कुर्ते दिखते हैं। इसमें रितेश और उनके साथ बच्चे दिखते हैं। सब एक किस्म के कपड़े में दिखते हैं। रितेश वीडियो को कैप्शन में लिखते हैं- मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े।' इस वीडियो को उनकी पत्नी जैनेलिया डिसूजा ने शूट किया है। उनका पोस्ट यहां देख सकते हैं।धर्मेंंद्र की धमाकेदार दिवालीधर्मेंद्र देओल ने भी दिवाली के मौके पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में पटाखों की आवाज़ आ रही है। इसके अलावा एक कलरफुल फॉउंटेन भी दिख रहा है। धर्मेंद ने वीडियो में अपनी सभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही साथ उन्होंने अपने फैंस को प्यार से जीने की दुआ भी की है। उनका पूरा पोस्ट देख सकते हैं।🪔 Diwali ke Shubh Din par ...mujh se jude ....meri pyaari iss family ke .....har apne ko ...ji jaan se pyaar 💝....Dua karta hoon 🙏 aap sab har tarha se hameesha khush rahen sehatmand rahen .... pyaar se bejhi ...Aap sab ki duaaon ke liye ...A Biiiiiiiiiiiig hug 🤗 to you all . pic.twitter.com/npXBvZ5Guu — Dharmendra Deol (@aapkadharam) November 14, 2020डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 07:28 UTC