Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, CM नीतीश ने हवाई दौरा कर जानी जमीनी हकीकत - News Summed Up

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, CM नीतीश ने हवाई दौरा कर जानी जमीनी हकीकत


​खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। साथ ही नेपाल की ओर से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे यहां की सभी नदियां उफान पर है। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।​सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं लोग नदियों किनारे रहने वाले रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। साथ ही लोगों से नदी किनारे नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। राज्य में इस साल तय समय से पहले ही बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। उत्तरी बिहार में बाढ़ का पानी कई जिलों में घुस गया है।​सीएम नीतीश ने पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। दरअसल नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के मोतिहारी, बेतिया समेत 11 जिलों में बाढ़ आ गई है। कई इलाकों में तो घरों में घुस गया है। क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।


Source: Navbharat Times July 06, 2021 14:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */