'बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13)' के लिए इसके कई सदस्यों के नाम भी सामने आ चुके हैं. 'बिग बॉस (Bigg Boss)' के घर में जाने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) से भी सवाल किया गया. मीडिया के इस सवाल पर डेजी शाह ने कहा अगर मुझे बिग बॉस 13 का ऑफर आता है तो खुद सलमान खान ही मुझे वहां नहीं जाने देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस 13' में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी भाग लेती दिखाई देंगी. इनके अलावा बिग बॉस में इस बार टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी नजर आ सकती हैं.
Source: NDTV July 04, 2019 08:15 UTC