चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से संबंधित आईएनएक्स मीडिया मामले में इंद्राणी मुखर्जी को गवाह बनने की अनुमति दे दी. इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. गवाह बनने की इंद्राणी की अर्जी पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इसका समर्थन किया था और दलील दी थी कि इससे मामले में सबूतों को मजबूती मिलेगी. सुनवाई के दौरान अदालत ने मुखर्जी से पूछा था कि क्या उन पर कोई दबाव है, इस पर उन्होंने किसी दबाव से इनकार किया था . पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें, INX मीडिया मामले में दर्ज होगा मुकदमा: सूत्रVIDEO: आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में चिदंबरम से हुई पूछताछ
Source: NDTV July 04, 2019 08:13 UTC