Bigg Boss 12: फिनाले के लिए जंग का माहौल, मिला फायर ब्रिगेड टास्क - News Summed Up

Bigg Boss 12: फिनाले के लिए जंग का माहौल, मिला फायर ब्रिगेड टास्क


मुंबई। बिग बॉस 12 में इन दिनों फिनाले को लेकर खूब चर्चा है। बिग बॉस के फिनाले में महज 2 हफ्ते बचे हैं और अब घरवालों के बीच टिकट टू फिनाले को लेकर जंग शुरू हो चुकी है। बिग बॉस के घर में अब अच्छी बॉन्डिंग रखने वाले कंटेस्टेंट्स भी जीतने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं चाहे उनके रिश्ते पर आंच ही क्यों न आ जाए।बिग बॉस 12 के घर में 92 वें दिन सोमवार को कंटेस्टेंट्स के बीच भहस हुई। सुरभि और रोमिल एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। सुरभि सोमी से बात करते हुए कहती है कि रोमिल उससे असुरक्षित महसूस करता है। इसके बाद दीपिका और श्रीसंत में भी बहस होती है। क्योंकि श्रीसंत कहते हैं कि दीपिका चैनल की फेवरेट हैं। यह सुनकर दीपिका को भयंकर गुस्सा आ जाता है। इसके बाद श्रीसंत कहते हैं कि दीपिका को अपने परिवार से 6 वोट मिलेंगे। वह कहते हैं कि करणवीर और दीपिका फिनाले में जाएंगे। श्रीसंत की बातों को दीपिका को इतना बुरा लग जाता है कि वे रोने लगती हैं। इसके बाद श्रीसंत दीपिका से माफी भी मांग लेते हैं। लेकिन बात यहां पर खत्म नहीं होती। दोनों फिर से लड़ने लगते हैं। श्रीसंत स्थित बिगड़ती देख दीपिका को समझाते हैं और उन्हें हंसाने की कोशिश करते हैं।बिग बॉस घरवालों को बिग बॉस फायर स्टेशन टास्क देते हैं जिसके माध्यम से कंटेस्टेंट्स को फिनाले वीक में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। फायर ब्रिगेड का सेटअप गार्डन एरिया में किया जाता है। यह निर्णय लिया जाता है कि, सभी प्रतिभागियों के पास फायरफाइटर्स होंगे। हर फायर अलॉर्म के साथ दो प्रतिभागियों को फायर ब्रिगेड में जाना है। हर बिल्डिंग की खिड़की पर एक दूसरे कंटेस्टेंट की फोटो दिखाई जाएगी। फायर ब्रिगेड में मौजूद फायर फाइटर्स को आपस में तय करना है कि वे फिनाले वीक के लिए किसे बचाएंगे। दूसरे प्रतिभागी को उसके नाम पर हाफ क्रॉस दिया जाएगा और उसके पास खुदको बचाने के दो मौके होंगे। अगर किसी प्रतिभागी के नाम पर फुल क्रॉस हुआ तो वह फिनाले की रेस से एलिमिनेट हो जाएगाइसके बाद सभी प्लानिंग में लग जाते हैं। टास्क शुरू हो जाता है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिलती है। सभी खुद को बचाने में लग जाते हैं। टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस होती है।यह भी पढ़ें: करीना की यह सीक्रेट हेल्थ टिप सभी Moms के लिए है जरूरीयह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने कह दी ऐसी बात कि फूट-फूट कर रो पड़ीं दीपिकाPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 03:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */