गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 191 अंक लुढ़कर 36,078 पर पहुंचा, निफ्टी 10,836 पर - News Summed Up

गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 191 अंक लुढ़कर 36,078 पर पहुंचा, निफ्टी 10,836 पर


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मंगलवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने बेहद कमजोर शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 191 अंक लुढ़ककर 36,078 पर और निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 10,836 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 13 हरे और 37 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप 0.27 फीसद की गिरावट और स्मालकैप 0.36 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल भी काफी बुरा है। दिन के 9 बजकर 24 मिनट पर निफ्टी ऑटो 0.15 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.55 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.37 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 1.20 फीसद की गिरावट, निफ्टी मेटल 0.32 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.37 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियालिटी 0.38 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।गौरतलब है कि सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स 307.14 अंकों की तेजी के साथ 36,000 के पार 36,270.07 पर और निफ्टी 82.90 अंकों की उछाल के साथ 10,888.35 पर बंद हुआ था।वैश्विक बाजार का हाल: आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने कमजोर शुरुआत की है। दिन के 9 बजकर 5 मिनट पर जापान का निक्केई 1.23 फीसद की गिरावट के साथ 21242 पर, चीन का शांघाई 1.18 फीसद की गिरावट के साथ 2567 पर, हैंगसेंग 0.94 फीसद की गिरावट के साथ 25842 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.39 फीसद की गिरावट के साथ 2063 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 2.11 फीसद की गिरावट के साथ 23592 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 2.08 फीसद की गिरावट के साथ 2545 पर और नैस्डैक 2.27 फीसद की गिरावट के साथ 6753 पर बंद हुआ था।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 03:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */