‘केसरी’ की शूटिंग निपटा कर अपने स्मार्ट बेटे आरव और वाइफ संग यूं दिखे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें - News Summed Up

‘केसरी’ की शूटिंग निपटा कर अपने स्मार्ट बेटे आरव और वाइफ संग यूं दिखे अक्षय कुमार, देखें तस्वीरें


मुंबई। इन दिनों अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म ‘2.0’ की धूम है! सोने पर सुहागा यह भी कि अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म ‘केसरी’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इन सब गुड न्यूज़ के बीच सोमवार देर शाम अक्षय कुमार अपने परिवार यानी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव कुमार संग वक़्त गुजारते दिखे। संयोग ही है कि उनकी एक और फ़िल्म ‘गुड न्यूज़’ की शूटिंग भी जारी है।बता दें कि ‘2.0’ ज़बरदस्त कामयाब साबित हो रही है और इस फ़िल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद सिर्फ 17 दिनों में 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 529.50 करोड़ हो गया है। यह आंकड़े आने वाले दिनों में और भी मजबूत होंगे! ज़ाहिर है अक्षय कुमार को यूं ही बॉक्स ऑफिस का खिलाड़ी नहीं कहा जाता। बहरहाल, सोमवार शाम की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अक्षय ट्विंकल और आरव के साथ नज़र आ रहे हैं! इस मौके पर तीनों ही बेहद रिलैक्स नज़र आ रहे हैं।यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव भी किसी स्टार से कम नहीं, मॉम ट्विंकल संग आई हैं लेटेस्ट तस्वीरेंसोमवार को ही ख़बर आई कि अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म ‘केसरी’ की शूटिंग भी पूरी हो गई है। यह फ़िल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है और इस फिल्म का अंतिम शेड्यूल जयपुर में पूरा किया गया। अक्षय कुमार ने सोमवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि यह फ़िल्म 21 मार्च 2019 को रिलीज़ हो रही है। बहरहाल, इन तस्वीरों में देखें तो अक्षय कुमार के बेटे आरव अब उन्हीं की तरह लंबे और हैंडसम हो गए हैं। कई मौके पर आरव मीडिया कैमरे में कैद होते रहे हैं और उनकी गिनती आज पॉपुलर स्टार बेटों में होती है।बता दें कि 16 साल के आरव अक्सर चर्चा में रहते हैं। आरव मार्शल आर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं और चार साल की उम्र से ही वो इसकी प्रैक्टिस करते रहे हैं। जी हां, अक्षय कुमार के बेटे आरव ने कुडो ओकिनावा और गुजो रयू कराटे डो में ‘फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट’ हासिल किया है। साथ ही आरव नियमित चैरिटेबल इंस्टीट्यूट में कुछ न कुछ चैरिटी भी करते रहते हैं। वो अपने कपड़ों से लेकर खिलौने तक चैरिटी में डोनेट करते रहे हैं।यह भी पढ़ें: गोविंदा की बेटी टीना रहती है ख़बरों से दूर, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज़, देखें तस्वीरेंअक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों बेटी नितारा और बेटे आरव के बेहद करीब हैं। अक्षय अक्सर अपने परिवार और बच्चों के साथ यूं वक़्त गुजारते देखे जाते रहे हैं और कई बार विदेश भी छुट्टियां मनाने गए हैं। अक्षय कुमार की गिनती बॉलीवुड के सबसे अनुशासित अभिनेताओं में होती है, वो चाहे कहीं रहे उनकी कोशिश रहती है कि वो समय पे घर पहुंच जाए और अपने परिवार के साथ रहें। अक्षय की यही आदत उन्हें एक कम्प्लीट फैमिली मैन बनाती है! Posted By: Hirendra J


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 03:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */