विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, 'हमें पाकिस्तान से एक नोट (संदेश) मिला है कि वे भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी को मंगलवार को रिहा कर रहे हैं. यह हमारे लिए बड़ी राहत का मामला है, खासतौर पर परिवार के सदस्यों के लिए. पाकिस्तान की जेल में एक असैन्य भारतीय की कैद खत्म हो रही है. अदालत की ओर से दी गई सजा पूरी होने पर उन्हें पाकिस्तानी जेल से रिहा कर दिया गया. अंसारी ने ऑनलाइन संपर्क के जरिए बनी महिला दोस्त से मिलने के लिए कथित रूप से अफगानिस्तान से पाकिस्तान में प्रवेश किया था.
Source: NDTV December 18, 2018 03:33 UTC