Asus Zenfone Max Pro M2 की पहली सेल आज, जानें मिलने वाले ऑफर्सनई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus के हाल ही में लॉन्च हुए Zenfone Max Pro M2 की पहली सेल आज Flipkart पर आयोजित की जा रही है। इस स्मार्टफोन की सेल दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। इस सेल में फोन के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत में जबकि 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत में सेल के लिए उतारा जाएगा। फोन दो कलर वेरिएंट्स- ब्लू और टाइटैनियम में उपलब्ध है। इस फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Honor 8C से हो सकता है।ऑफर्सइस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो इसमें HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलता है। वहीं, Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई 1,667 रुपये से शुरू हो रही है। इसे अलावा Flipkart कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन के 1,299 रुपये का पैकेज केवल 99 रुपये में उपलब्ध है।स्पेसिफिकेशन्सAsus ZenFone Max Pro M2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1080x2280 पिक्सल्स है, जबकि आसपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया गया है। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए 2.5 कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है।परफार्मेंसफोन के प्रोसेसर और परफार्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 660 एसओसी प्रोसेसर 3GB, 4GB और 6GB रैम के साथ फिट किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स 32GB और 64GB में उपलब्ध है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।कैमराफोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जो कि एक डेप्थ सेंसर है। साथ में LED फ्लैश दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। सेल्फी के लिए भी LED फ्लैश दिया गया है।कनेक्टिविटीकनेक्टिविटी की बात करें तो फोन ड्यूल 4G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth आदि को सपोर्ट करता है। फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।यह भी पढ़ें:TRAI ने MNP का तरीका बनाया और भी सरल, जानें क्या हैं नए नियमGoogle ने लॉन्च की Shopping वेबसाइट, Flipkart-Amazon को मिलेगी चुनौतीPaytm पर स्मार्टफोन समेत इन सामानों पर मिल रहा है 20 हजार रुपये तक का कैशबैकPosted By: Harshit Harsh
Source: Dainik Jagran December 18, 2018 03:22 UTC