Bhandara News नवजात बालिका की बिक्री मामले का मुख्य आरोपी गोंदिया के न्यू बालाजी क्लिनिक के संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी को आखिरकार भंडारा पुलिस ने शुक्रवार, 20 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, नवजात बालिका की बिक्री मामला उजागर होते ही डॉ. नितेश बाजपेयी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिससे उसका भंडारा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।भंडारा जिला सत्र न्यायालय ने 17 फरवरी को सुनवाई कर उसे खारीज कर दिया है। जिससे पुलिस को डॉ.बाजपेयी के डिस्चार्ज का इंतजार था, ऐसे में डॉ.बाजपेयी के तबीयत में सुधार होते ही पुलिस ने उसे अस्पताल से ही अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे नवजात बालिका की बिक्री का रैकेट कहां-कहां सक्रिय है और कितने लोग शामिल है। आरोपी कब से इस तरह बच्चों की बिक्री कर रहा है जैसे सभी मामलों का और अधिक खुलासा होने की संभावना है। इसके पहले गोंदिया निवासी ललेश्वरी नंदकिशोर सादेपाच (39), सागर सिक्का को गिरफ्तार कर चुकी हंै। दोनों पुलिस रिमांड में है।यह आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर : इस मामले में ग्राम पांढराबोडी निवासी मालती प्रकाश वाघमारे (44), पूर्णिमा सतीश धुर्वे (30) तथा उमेशसिंह रामचंद्रसिंह गहलोत (48) यह तीन आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। इस मामले में मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच शुरू है। इनमें से डॉ. नितेश बाजपेयी, ललेश्वरी नंदकिशोर सादेपाच (39) व सागर सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपियों में पांढराबोडी ग्राम निवासी मालती प्रकाश वाघमारे (44), पुर्णिमा सतिश धुर्वे (30) तथा उमेशसिंग रामचंद्रसिंग गहलोत (48) यह तीन आरोपी फरार है।
Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 01:04 UTC