Nagpur News: बारहवीं बोर्ड का पेपर व्हाट्सऐप पर लीक! परीक्षा से एक घंटा पहले वायरल - News Summed Up

Nagpur News: बारहवीं बोर्ड का पेपर व्हाट्सऐप पर लीक! परीक्षा से एक घंटा पहले वायरल


Nagpur News राज्य में पेपर लीक की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। इस वर्ष एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बारहवीं बोर्ड के केमिस्ट्री और फिजिक्स विषय के प्रश्नपत्र परीक्षा से लगभग एक घंटा पहले व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए। यह मामला नागपुर के सदर क्षेत्र स्थित सेंट ऊर्सूला स्कूल परीक्षा केंद्र पर उजागर हुआ। गुरुवार को केमिस्ट्री का पेपर था। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पहुंच चुका था। परीक्षा के दौरान एक छात्रा बार-बार प्रसाधनगृह जा रही थी, जिससे पर्यवेक्षक को संदेह हुआ। तीसरी बार लौटने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में पाया गया कि एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पहले से साझा किए गए थे।केंद्र प्रमुख ने तुरंत सदर पुलिस थाना को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमोल देशमुख अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो छात्राओं से पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि 15 विद्यार्थियों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें दो छात्राएं इसी केंद्र की थीं, जबकि अन्य 13 छात्र अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से थे और मोबाइल के जरिए उत्तर लिख रहे थे। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि एक निजी ट्यूशन क्लास के शिक्षक ने पैसे लेकर पेपर लीक किया।पुलिस ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस रैकेट में शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी शामिल हो सकता है। सदर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमोल देशमुख ने बताया कि केमिस्ट्री और फिजिक्स दोनों विषयों के पेपर लीक होने का मामला दर्ज किया गया है। अन्य 13 विद्यार्थियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ी जांच की जा रही है। यह घटना छात्रों और अभिभावकों के लिए गंभीर चेतावनी है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होना भविष्य को खतरे में डाल सकता है।


Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 00:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */