Belgaum Border Dispute: येदियुरप्पा बोले- जमीन का एक भी इंच नहीं देंगे, विवाद पैदा करना गलतबेंगलुरू, एएनआइ। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जारी बेलगाम सीमा विवाद पर कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महाजन आयोग के अनुसार स्पष्ट है कि कौन सा हिस्सा कर्नाटक का है और कौन सा महाराष्ट्र का है। इस तरह विवाद पैदा करना उचित नहीं है। जमीन का एक भी इंच नहीं दिया जाएगा।गौरतलब है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने येदियुरप्पा का पुतला जलाया और कन्नड़ फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया। येदियुरप्पा ने यह बात इसी घटना के बाद कही है। जानकारी के अनुसार यह विवाद इतना गहरा गया है कि कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन बस सेवाओं को भी एहतियात के तौर पर शनिवार आधी रात से बंद कर दिया गया है।इस वजह से गरमाया दशकों पुरानाबेलगाम को लेकर दशकों पुराना विवाद महाराष्ट्र एकिकरण समिति (एमइएस) के खिलाफ एक कन्नड़ संगठन की टिप्पणी के बाद गरमा गया। एमइएस कर्नाटक के मराठी भाषी आबादी वाले गांवों को महाराष्ट्र में विलय कराने के लड़ रहा है। बेलगाम, कर्नाटक में आने वाला जिला है, जहां मराठी भाषी लोगों की खासी आबादी रहती है। इसके चलते महाराष्ट्र लगातार इसपर अपना दावा करता है।मामला कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबितमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामले में तेजी लाने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों की देखरेख के लिए समन्वयक नियुक्त किया था। यह मामला कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है।कन्नड़ संगठनों ने शनिवार को बेलगाम में विरोध प्रदर्शन किया थाबता दें कि विभिन्न कन्नड़ संगठनों ने उद्धव ठाकरे का पुतला जलाकर शनिवार को बेलगाम में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में शिवसेना ने रविवार को कोल्हापुर शहर में रैली की। शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बस अड्डे पर बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और अप्सरा टॉकीज में एक कन्नड़ फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी।यह भी पढ़ें : बेलगाम विवाद: शिवसेना कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक सीएम का पुतला फूंका, फिल्म का प्रदर्शन रोकाPosted By: Taniskडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 30, 2019 06:42 UTC