Baahubali In Cinemas: दुनियाभर में तहलका मचाने वाली 'बाहुबली' फ़िल्में दोबारा हो रही हैं रिलीज़, पढ़ें डिटेल्स - News Summed Up

Baahubali In Cinemas: दुनियाभर में तहलका मचाने वाली 'बाहुबली' फ़िल्में दोबारा हो रही हैं रिलीज़, पढ़ें डिटेल्स


Baahubali In Cinemas भारतीय सिनेमा के इतिहास में इन दोनों बाहुबली फ़िल्मों ने कामयाबी की शानदार दास्तान लिखी। जो लोग इन फ़िल्मों को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गये उनके लिए यह बेहतरीन मौक़ा है। दोनों फ़िल्मों के पोस्टर जारी किये गये हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में तहलका मचाने वाली एसएस राजामौली की फ़िल्में बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में इन दोनों फ़िल्मों ने कामयाबी की शानदार दास्तान लिखी। जो लोग इन फ़िल्मों को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गये, उनके लिए यह बेहतरीन मौक़ा है।कोरोना वायरस पैनडेमिक में लगभग सात महीनों तक सिनेमाघर बंद होने के बाद मनोरंजन उद्योग की गाड़ी पटरी से उतर गयी है। 15 अक्टूबर को देशभर में सिनेमाघरों खोलने की इजाज़त मिलने के बाद अब एक बार फिर दर्शकों को थिएटर्स तक लाने की कवायद की जा रही है। हालांकि, अभी भी कुछ राज्यों में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। इस साल रिलीज़ होने वाली कई बड़ी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। ऐसे में ऐसी पुरानी फ़िल्मों को दोबारा रिलीज़ किया जा रहा है, जिनमें दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की क्षमता हो।ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बाहुबली सीरीज़ की दोनों फ़िल्में सिनेमाघरों में फिर आ रही हैं। दोनों फ़िल्मों के पोस्टर जारी किये गये हैं। ख़ास बात यह है कि बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न एक हफ़्ते के अंतराल पर रिलीज़ होंगी। पहली फ़िल्म इस शुक्रवार (6 नवम्बर) और दूसरी अगले शुक्रवार (13 नवम्बर) को आएगी।एक काल्पनिक राज्य माहिष्मति की कहानी बाहबुली में प्रभास ने शीर्षक रोल निभाया है, जबकि राणा दग्गूबटी, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज प्रमुख किरदारों में नज़र आये। बाहुबली फ़िल्मों को दर्शकों का ख़ूब प्यार मिला। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी फ़िल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज़ किया गया था और हिंदी पट्टी के दर्शकों ने इन फ़िल्मों पर अपना प्यार लुटाया।2015 में आयी बाहुबली- द बिगिनिंग 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन करने वाली पहली डब फ़िल्म बनी, वहीं 2017 में रिलीज़ हुई बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न के सिर्फ़ हिंदी डब वर्ज़न ने 500 करोड़ से अधिक कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। फ़िल्मों के हिंदी संस्करणों को करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने रिलीज़ किया था। बाहुबली2 को तीन नेशनल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया था।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 04, 2020 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */