जयपुर में पुलिस पर हमला: आईपीएल पर सट्‌टा लगा रहे सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, 9 पुलिसकर्मी जख्मी - News Summed Up

जयपुर में पुलिस पर हमला: आईपीएल पर सट्‌टा लगा रहे सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, 9 पुलिसकर्मी जख्मी


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurStoned On Police To Arrest Bookies Playing On IPL Match, Broken Glass Of Vehicles, Three Arrestedजयपुर में पुलिस पर हमला: आईपीएल पर सट्‌टा लगा रहे सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़, 9 पुलिसकर्मी जख्मीजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकचौमूं में सटोरियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस जीप भी लोगों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए।शहर में मंगलवार देर रात चौमूं कस्बे में आमलियां की घटना, केस दर्जजिले के चौमूं कस्बे में आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाने वाले सटोरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। पथराव में 9 पुलिसवाले जख्मी हो गए। इसमें थाने की जीप और एक पुलिसकर्मी की कार के शीशे टूट गए।घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस को मौके पर भेजा गया। थानाप्रभारी हेमराज सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस बीच सटोरिए भाग निकले।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को चौमूं में रिंग रोड स्थित वीर हनुमान चौराहे के पास आमलियां में एक मकान में सट्टा खेले जाने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही सटोरियों और कुछ आसपास के लोगों ने पुलिसवालों को घेरकर उन पर पथराव शुरू कर दिया। एकाएक हुए हमले से पुलिसवालों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी बचने के लिए इधर-उधर भागे। पथराव से 9 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस बीच सटोरिए छिपकर भाग निकले।पुलिस पर हमले की खबर के बाद अतिरिक्त पुलिस को मौके पर भेजा गया। थानाप्रभारी हेमराज सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने का करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 14 लोगों की पहचान कर उन्हें नामजद किया गया है। पुलिस टीम पथराव कर फरार हुए सटोरियों की तलाश कर रही है।सटोरियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके। एएसआई रामपाल की कार की सीट पर पड़ी ईंट और टूटे हुए शीशे- रिपोर्ट एवं फोटो: दिवाकर भारतीचौमूं में दूसरी जगह भी पुलिस ने सट्‌टा पकड़ा, 10 लाख बरामदवहीं, चौमूं में पुलिस ने दूसरी जगह भी छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वहां एक कमरे में सट्‌टा चल रहा था। पुलिस ने वहां से मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और करीब 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। यहां से तीन सटोरियों को भी पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।


Source: Dainik Bhaskar November 04, 2020 07:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */