Hindi NewsLocalRajasthanKotaJhalawarJhalawar Girl Rape Case Update | 17 Year Old Girl Raped By Rajasthan Man For 2 Years In Jhalawarझालावाड़ में लड़की से दुष्कर्म: 17 साल की नाबालिग के साथ 2 बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म, डरा-धमकाकर 2 साल से कर रहा था गलत कामझालावाड़ एक घंटा पहलेकॉपी लिंकमामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।जिले के कामडेरा इलाके में बुधवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर 17 साल की नाबालिग के साथ 2 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। परेशान होकर नाबालिग पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है कि पृथ्वीपुरा निवासी शाकिर खां द्वारा डरा धमकाकर 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी खुद दो बच्चों का पिता है। परिवार को जान से मारने की धमकी देने के कारण नाबालिग डर गई। इसके कारण परिवार को भी मामले की जानकारी नही दी। आखिरकार परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार नाबालिग को लेकर थाने पहुंचा।पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी ने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता था। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।
Source: Dainik Bhaskar November 04, 2020 07:32 UTC