BJP-TMC सांसदों के नोंकझोंक पर बोले लोकसभा अध्यक्ष- सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए - News Summed Up

BJP-TMC सांसदों के नोंकझोंक पर बोले लोकसभा अध्यक्ष- सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए


पश्चिम बंगाल की सरकार पर ‘कट मनी' लिये जाने के आरोपों पर बुधवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली तथा उन्हें शांत करवाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को यहां तक कहना पड़ा कि ‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए.' इस मुद्दे को रेखांकित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को सदन में कहा कि भाजपा सदस्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर आरोप लगाये जो इस सदन में उपस्थित नहीं हैं. अधिकांश करदाताओं को बजट में प्रत्यक्ष कर में बदलाव की उम्मीद नहीं : सर्वेउन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के प्रश्न को सदन में नहीं उठाया जा सकता. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सारी कार्यवाही को देखने के बाद इस संबंध में व्यवस्था दे देंगे. बंदोपाध्याय के बैठने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों और पश्चिम बंगाल से भाजपा के कुछ सदस्यों के बीच देर तक नोकझोंक देखने को मिली.


Source: NDTV July 03, 2019 08:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */