Moneybhaskar.com Jul 03,2019 02:26:10 PM ISTनई दिल्ली. अगर आप छोटे एवं मध्यम आकार के उद्यमी हैं और विश्व बाजार में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं तो आपको सरकार कारोबार का सुनहरा अवसर दे रही है। सरकार का देश के लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) पर फोकस है। एसएमई सेक्टर के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय छोटे उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय उद्यमियों के साथ कारोबार का मौका दे रही है। सरकार छोटे उद्यमी को ऐसी 4000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उद्यमी के साथ जुड़कर कारोबार करने का मौका दे रही है।इन 4 तरीकों का कारोबार करने का मौकाछोटे उद्यमी अंतरराष्ट्रीय उद्यमियों के साथ मिलकर चार तरह के कारोबार कर सकती है। ये कारोबार है- द्विपक्षीय व्यापार, संयुक्त उद्यम, प्रौद्योगिकी अंतरण और ब्रांन्ड निमार्ण।नि:शुल्क पंजीकरण कराएंइसके लिए छोटे एवं मध्यम आकार के उद्यमी को अपना B2B प्रोफाइल बनानी होगा और वेबसाइट www.internationaismeconvention.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बता दें कि ये पंजीकरण नि:शुल्क है।27-29 जून तक अंतरराष्ट्रीय एसएमई कंवेशन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया थाबता दें कि हाल ही में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय एसएमई कंवेंशन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया था। इस कंवेंशन का आयोजन 27-29 जून 2019 तक किया गया था। भारतीय उद्यमियों के साथ बी2बी अवसरों के लिए पंजीकृत 44 देशों के एसएमई ने भाग लिया। इसके अलावा 1385 भारतीय उद्यमियों ने भी भाग लिया था। जहां 14 देशों के राजदूतों ने भारतीय उद्यमियों के लिए व्यवसाय के अवसर प्रस्तुत किए। बता दें कि इस कार्यक्रम में 34011 नामांकनों में से 100 एसएमई चयनित किए गए जिन्हें केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित किया गया था।यह भी पढ़ें : नई औद्योगिक नीति में छोटे उद्यमियों के लिए विशेष सुविधा, एक सप्ताह में शुरू कर सकेंगे उत्पादन
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 08:37 UTC