रोहतक [ओपी वशिष्ठ]। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर करीब 50 फीसद सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। पहली सूची में जहां पुराने चेहरों पर दांव खेला गया है, वहीं कई नए और चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगाने के बाद सूची को जारी कर दिया जाएगा। यह भी स्पष्ट हो गया है कि दिग्गज नेता अपने पुरानी सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत इस बैठक में नजर नहीं आए।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उच्चस्तरीय नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, सह चुनाव प्रभारी चौधरी भूपेंद्र ङ्क्षसह, प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अलावा हरियाणा के सभी मंत्री और सांसदों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल और संजय भाटिया ने भी शिरकत की। इस मैराथन बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। साथ ही, नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ दिग्गज नेताओं, प्रचार के लिए केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं को लेकर चर्चा की गई।बताया जाता है कि रविवार को पहली सूची करीब 50 प्रत्याशियों की जारी की जाएगी। लेकिन यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित संसदीय बोर्ड के बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। संसदीय बोर्ड की बैठक पहले महाराष्ट्र विधानसभा और बाद में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर होगी।पहली सूची में सभी दिग्गज प्रत्याशियों के नाम फाइनलपार्टी सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में प्रदेश के दिग्गज नेताओं, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री और अन्य विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का करनाल से ही चुनाव लड़ना तय है। इसी तरह अन्य कैबिनेट मंत्रियों का भी लगभग फाइनल है। हालांकि कुछ नए चेहरों के नाम भी पहली सूची में शामिल हैं, जो चौंकाने वाले साबित होंगे।रोहतक की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशी भी लगभग तय2014 में हारी हुई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में थोड़ा इंतजार हो सकता है। रोहतक जिले की बात करें तो रोहतक, कलानौर और गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हंै। रोहतक से सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, कलानौर विधानसभा से 2014 में प्रत्याशी रहे रामअवतार वाल्मीकि और गढ़ी-सांपला-किलोई से इनेलो से भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल के नाम लगभग फाइनल हैं। महम विधानसभा के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित करने को लेकर फिलहाल पेंच फंसा हुआ है। महम में टिकट को लेकर दावेदारों में होड़ है, इसलिए यहां से चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Kamlesh Bhattअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran September 29, 2019 04:18 UTC