फिरोज खान के पिता को मिलेगा पद्मश्री कई सालों से गाते आ रहे हैं भजन और भक्ती गीत पिता को सम्मानित किए जाने पर खुश हैं फिरोज खानबनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने को लेकर विवादों में आए डॉ. फिरोज खान के पिता रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने माना कि उनके पिता को इस सम्मान मिलने की वजह हाल में ही हुआ विवाद भी हो सकता है. फिरोज खान के बीएचयू में संस्कृत पढ़ाने को लेकर काफी विरोध किया गया था, जिसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में इस्तीफा दे दिया था. रमजान खान के हिन्दू धर्म को मानने को लेकर स्थानीय लोगों और अन्य गांववालों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई.
Source: NDTV January 26, 2020 08:48 UTC