मध्य प्रदेश में झंडारोहण से पहले भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर हुई हाथापाई, देखिए VIDEO - News Summed Up

मध्य प्रदेश में झंडारोहण से पहले भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर हुई हाथापाई, देखिए VIDEO


मिली जानकारी के अनुसार, यहां कांग्रेस दफ्तर में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री कमलनाथ (CM Kamal Nath) के द्वारा यहां झंडा फहराया जाना था, मगर इससे पहले कार्यक्रम में दो कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए. मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद यह पहली बार था, जब इंदौर में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ऐसे में स्थानीय नेताओं के बीच हाथापाई की खबर गुटबाजी की ओर साफ इशारा कर रही है.


Source: NDTV January 26, 2020 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */