Hindi NewsSportsCricketSourav Ganguly Health Condition Update; BCCI President Hospitalized Again In Kolkata Apollo HospitalsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपBCCI अध्यक्ष की तबीयत फिर बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद गांगुली दोबारा अस्पताल में भर्ती, 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट आया थाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली को फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई है। उनकी आर्टरी में दो और ब्लॉकेज हैं।इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी एक आर्टरी से ब्लॉकेज को हटाया गया था। इसके बाद उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थीपिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है।’’प्रधानमंत्री मोदी ने भी परिजनों से बात की थीपिछली बार गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी डोना से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इससे पहले होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनको देखने के लिए हॉस्पिटल गई थीं।गांगुली ने कहा था- बॉडी जैसे रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे7 जनवरी को ही गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। तब उन्होंने रेस्ट लेने के सवाल पर मीडिया से कहा था कि उनकी बॉडी जैसा रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 09:00 UTC