यूपी में भीषण शीतलहर, इटावा सबसे ठंडा जिला - News Summed Up

यूपी में भीषण शीतलहर, इटावा सबसे ठंडा जिला


उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके भीषण ठंड की चपेट में है और गलन भरी सर्दी से जल्द राहत के आसार भी नहीं हैं। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाके प्रचंड शीतलहर की चपेट में रहे। कुछ स्थानों पर जबरदस्त गलन भरी सर्दी महसूस की गई। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर तथा लखनऊ समेत अधिसंख्य मंडलों में दिन के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, आगरा तथा झांसी मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इस अवधि में इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Source: Navbharat Times January 27, 2021 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */