खास बातें एवेंजर्स एंडगेम का पूरी दुनिया में धूम फिल्म देखने के लिए वीकेंड में फिर उमड़े दर्शक बॉक्स ऑफिस पर बना रही है रिकॉर्डAvengers Endgame Box Office Collection Day 9:'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers: Endgame) की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. 1 हफ्ते के बाद फिल्म ने कमाई के जो रिकॉर्ड बनाए हैं वो आने वाली बड़ी फिल्मों के लिए बड़े चैलेंज की तरह हैं. वहीं दुनिया के अन्य देशों में 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers: Endgame) ने 1.440 बिलियन डॉलर की कमाई की है. शनिवार को फिल्म ने दुनिया भर में करीब 50 मिलियन डॉलर की कमाई की है. उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार का दिन फिल्म (Avengers: Endgame) के लिए जबरदस्त कमाई का होने वाला है.
Source: NDTV May 05, 2019 05:07 UTC