आपको बता दें कि अक्षय को 2017 में रुस्तम और एयरलिफ़्ट फ़िल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था। हालांकि इन विशुद्ध मसाला फ़िल्मों के लिए अक्षय को नेशनल अवॉर्ड मिलना उस वक़्त भी चर्चा में रहा था। बहरहाल, अब जबकि अक्षय ने ख़ुद आधिकारिक तौर पर मान लिया है कि वो भारत के नागरिक नहीं हैं तो सोशल मीडिया में इन अवॉर्ड्स को वापस लेने की प्रक्रिया को लेकर बातें हो रही हैं।अलीगढ़ फ़िल्म के लेखक अपूर्व असरानी ने एक यूज़र के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- हां, यह बहुत ज़रूरी सवाल है। क्या कनाडाई नागरिक भारत राष्ट्रीय फ़िल्म अवॉर्ड्स के लिए अर्ह हैं? 2016 में जब अक्षय को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो हम अलीगढ़ के लिए मनोज बाजपेयी की उम्मीद कर रहे थे। अगर ज्यूरी या मंत्रालय ने कुमार के केस में कोई भूल की है तो क्या उसे सुधारा जाएगा? यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने माना, कनाडा का है पासपोर्ट, मगर अपनी देशभक्ति पर बोले... The year (2016) Akshay Kumar won 'Best Actor', we were expecting Manoj Bajpayee to win for Aligarh. If the jury/ministry has made an error in Kumar's case, will there be a revote??
Source: Dainik Jagran May 05, 2019 04:58 UTC