मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तोड़ फोड़ के बाद बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा उनके समर्थन में आ गई हैं। भारत भक्ति अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी प्रज्ञा ने चेतावनी दी है कि एक अलग विभाग बनाया जाएगा जो पहले फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ेगा, इसके बाद ही उनकी शूटिंग की इजाजत दी जाएगी। उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
Source: Navbharat Times October 27, 2021 02:36 UTC