Arjun Kapoor की इन खूबियों पर फिदा हैं मलाइका अरोड़ा, बताए लव लाइफ के राजनई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बताया है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की किन-किन खूबियों ने उनका दिल चुराया है। अर्जुन में ऐसी कौन सी बात है जो उन्हें आकर्षित करती है।मलाइका ने अपनी लव लाइफ के सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा, ऐसे किसी व्यक्ति को पाना बेहद मुश्किल होता है, जो आपको समझता हो। अर्जुन मुझे बेहतर समझते हैं। अर्जुन उन्हें हंसाते हैं। उन्हें भीतर से जानते हैं। यही चीज अर्जुन में सबसे ज्यादा पसंद आती है। उधर फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म पानीपत की तैयारी कर रहे हैं। यह आशुतोष गोवारिकर का ऐतिहासिक ड्रॉमा है।अपने रिश्ते पर खुल कर बात कर रहे हैं अर्जुन और मलाइकामलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक फोटो शेयर इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। वहीं हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन के साथ बहुत खुश हैं। इस रिश्ते से उनके परिवार को भी परेशानी नहीं है। इतना ही नहीं जब उनके बेटे अरहान को इस बारे में पता चल तो उसे भी कोई परेशानी नहीं हुई। अर्जुन और मलाइका इस वक्त न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।Posted By: Vineet Sharan
Source: Dainik Jagran July 04, 2019 09:52 UTC