चित्तूर, एएनआइ। आंध्र प्रदेश (AndhraPradesh) के चित्तूर जिले (Chittoor District) के अंतर्गत पुतलापट्टु मंडल के बंदापल्ली के एक दूध डेयरी में गुरुवार को अमोनिया गैस लीक हो गई जिससे 12 लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्तूर जिले के कलेक्टर डॉ. नारायण भारत गुप्ता (Dr Narayan Bharat Gupta) ने बताया कि पुटलापट्टू (Putalapattu) के पास हाटसन कंपनी (Hatson company) की दूध प्रक्रिया इकाई में शाम करीब 5 बजे अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। उस शिफ्ट में काम करने वाले 14 मजदूरों को चित्तूर के अस्पताल में लाया गया है जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।इन्हें तिरुपति के SVIMS या रूइया अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। गैस लीक से प्रभावित होने वाली सभी महिलाएं हैं। सभी की हालत स्थिर है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह घटना प्रबंधन की लापरवाही या श्रमिकों की लापरवाही का नतीजा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके का दौरा करेंगे। मंत्री पी. रामचंद्र रेड्डी ने चित्तूर के जिला कलेक्टर से बात करके घटना की जानकारी ली। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने प्रभावित लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।बता दें कि बीते मई महीने में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पास एक केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव (Visakhapatnam Gas Leak Accident) होने के बाद वहां 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सैकड़ो लोग बीमार हो गए थे। पर्यावरणविदों ने सलाह दी थी कि विशाखापत्तनम में जिस कारखाने से स्टाइरीन गैस का रिसाव हुआ है, उसके आसपास के क्षेत्र से सभी लोगों को तत्काल हटाया जाना चाहिए। साल 2018 में अनंतपुर जिले में एक स्टील फैक्ट्री में कार्बन मोनो ऑक्साइड के रिसाव से छह लोगों की मौत हो गई थी।Posted By: Krishna Bihari Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 20, 2020 17:37 UTC