जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार का राशिफल, आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में है और बृहस्पति की नौवीं दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है। जिससे 8 राशियों को गजकेसरी नाम के राजयोग का फल मिलेगा। वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। इन राशियों के लोगों को आज सितारों का साथ मिलेगा। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा कोई अच्छी खबर भी आज मिल सकती है। वहीं आज मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। कामकाज ज्यादा होगा और दौड़-भाग भी रहेगी।शनिवार का राशिफल, 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 14:45 UTC